This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10This changing weather, protect your family with big discounts! Use code: FIRST10
ADDED TO CART SUCCESSFULLY GO TO CART
Track your pregnancy journey

Brown Discharge During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?

Pregnancy Journey
Written by - Kavita Upretyअंतिम अपडेट: May 29, 2026
Brown Discharge During Pregnancy in Hindi | क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ब्राउन डिस्चार्ज होना नॉर्मल है?
Likes67 Likes|
Read time8 min

AI-Generated Summary

Quick overview in 30 seconds
toggle

सारांश


  • प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज होना ज़्यादातर मामलों में नौर्मल है और इंप्लांटेशन ब्लीडिंग, हौर्मोनल बदलाव या सर्विक्स के सेंसेटिव होने जैसे कारणों से हो सकता है.
  • वेजाइनल इन्फेक्शन, यीस्ट संक्रमण, मिस्ड अबौर्शन, गर्भपात, प्लेसेन्टा प्रिविया या ऐक्टोपिक प्रेग्नेंसी जैसी गंभीर स्थितियाँ भी ब्राउन डिस्चार्ज का कारण हो सकती हैं.
  • वेजाइनल एरिया को सूखा रखें, कौटन के ढीले अंडरगारमेंट्स पहनें, पैंटी लाइनर से बचें और साबुन से बार-बार धोने से पीएच लेवल बिगड़ने न दें.
  • वेजाइनल हाइजीन के लिए कौन से प्रोडक्ट्स सुरक्षित हैं? Explore our Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2).
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)
Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)
Rating4.6
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)
Rating4.4

प्रेग्नेंसी के दौरान ब्राउन डिस्चार्ज होने के कारण और उपाय

प्रेग्नेंसी में आने वाली कई दिक्कतों में से एक है ब्राउन डिस्चार्ज. अक्सर महिलाएं ये समझ ही नहीं पातीं कि ब्राउन डिस्चार्ज क्या है और ये क्यों हो रहा है? अक्सर महिलाएं ब्राउन डिस्चार्ज देख के डर जाती हैं खास तौर पर पहली प्रेग्नेंसी में और उन्हें यहाँ तक लगने लगता है कि कहीं ये उनके अन्बौर्न बेबी के लिए किसी तरह का खतरा तो नहीं.

आज इस आर्टिकल में ब्राउन डिस्चार्ज से जुड़ी हुई कई बातें आपको बताएँगे जैसे कि ब्राउन डिस्चार्ज क्या है, ब्राउन डिस्चार्ज के कारण, ब्राउन डिस्चार्ज (pregnancy me brown discharge in Hindi) कब होता है, ब्राउन डिस्चार्ज कितने दिन तक होता है और ब्राउन डिस्चार्ज रोकने के उपाय.

प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज के कारण

तो सबसे पहले बात करते हैं ब्राउन डिस्चार्ज के कारणों की. प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज (pregnancy me brown discharge in Hindi) होना एकदम नौर्मल है और इसके कई कारण हो सकते हैं. यह चिंता का विषय केवल तभी होता है जब आपको इसमें से किसी भी तरह की बदबू या इससे खुजली आदि की परेशानी होने लगे. ब्राउन डिस्चार्ज के कारण में सबसे पहले है

प्रेग्नेंसी की शुरुवात में इंप्लांटेशन ब्लीडिंग के कारण भी गहरे भूरे रंग का डिस्चार्ज होत है जो बिलकुल नौर्मल है.

डिलिवरी डेट का नजदीक होना और शिशु के कारण गर्भाशय पर बढ़ते हुए प्रेशर की वजह से लोअर बौड़ी पर दबाव पड़ता है और उससे ब्राउन डिस्चार्ज होने लगता है.

कई बार वेजाइनल इन्फेक्शन या यीस्ट संक्रमण भी ब्राउन डिस्चार्ज का कारण हो सकता है.

मिस्ड अबौर्शन भी इसका एक और कारण है जिसमें फीटस का ग्रोथ रुक जाती है विकसित टिशू कुछ समय के बाद ब्राउन डिस्चार्ज की तरह शरीर से बाहर आ जाते हैं.

गर्भपात होने पर भी ब्राउन डिस्चार्ज होता है जिसमें पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन भी होती है.

प्लेसेन्टा प्रिविया भी ब्राउन डिस्चार्ज का एक कारण हो सकता है जिसमें प्लेसेन्टा सर्विक्स के मुंह को ढक लेती है जिससे इस तरह का डिस्चार्ज होने लगता है.

प्रेग्नेंसी में हौर्मोनल चेंजेस के कारण सर्विक्स बेहद सेंसेटिव हो जाती है और इस कारण सेक्स या डॉक्टर द्वारा इंटरनल एग्ज़ामिनेशन करने पर भी ब्राउन डिस्चार्ज हो सकता है.

ऐक्टोपिक प्रेग्नेंसी जिसमें फीटस यूट्रस के बाहर या फिर फ़ेलोपियन ट्यूब में विकसित होने लगता है, ऐसी स्थिति में भी पेट में दर्द और वेजाइनल ब्लीडिंग हो सकती है और इस कारण ब्राउन डिस्चार्ज होना पौसिबल है.

सेक्स संबंध के द्वारा होने वाले संक्रमण भी ब्राउन डिस्चार्ज का कारण हो सकते हैं जैसे कि क्लैमाइडिया, ट्राइकोमोनिएसिस और गोनोरिया इत्यादि.

प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज का उपाय

अब आप ब्राउन डिस्चार्ज रोकने के उपाय जानना चाहेंगे. इसके लिए सबसे पहले ये पता करना जरूरी है कि यह डिस्चार्ज किस कारण से हो रहा है और कितना गंभीर है. असल में इसका कोई फिक्स इलाज़ नहीं है और ज़्यादातर मामलों में यह गंभीर नहीं होता तथा खुद ही ठीक हो जाता है. लेकिन अगर ऐसा लगातार हो रहा हो या आपको इसके साथ किसी और तरह के लक्षण भी दिखाई दें जैसे कि पेट में दर्द, उल्टियाँ या फिर मरोड़ इत्यादि तो ऐसे में डॉक्टर आपको दवा खाने की सलाह भी दे सकते हैं. लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ बदलाव करने से भी आप इस समस्या से बच सकती हैं जैसे कि रोज़मर्रा के रूटीन में आप ऐक्टिव रहें, स्वस्थ भोजन खाएं और हल्के फुल्के योग या व्यायाम से अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखें. भारी सामान उठाने,सामने की ओर झुकने जैसे काम जिससे पेट पर दबाव पड़े उन्हें करने से पूरी तरह से बचें.

प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज की सावधानियां

ब्राउन डिस्चार्ज (pregnancy me brown discharge in Hindi) इन प्रेग्नेंसी एक ऐसी प्रॉबलम है जिसके संकेत मिलने पर आपको तुरंत कुछ सावधानियाँ बरतनी चाहिए. जैसे कि

अगर ये लगातार और ज्यादा मात्रा में हो रहा हो तो तुरंत अपने डौक्टर से मिलें.

अगर डिस्चार्ज से बदबू या इसके कारण खुजली की समस्या भी हो और इसके साथ बुखार या लोवर अब्डोमन में क्रैंप्स या दर्द भी होता हो तो ये इन्फेक्शन का संकेत है. ऐसे में गाइनाकोलोजिस्ट ही आपका सही ट्रीटमेंट कर सकती हैं.

ब्राउन डिस्चार्ज रोकने के उपाय में एक और ज़रूरी काम है वेजाइनल एरिया को सूखा रखना ताकि वहाँ नमी के कारण संक्रामण न होने पाये. इसके लिए कौटन के अंडरगारमेंट्स पहनें जो बहुत ज्यादा कसे हुए न हों.

पैंटी लाइनर के यूज़ करने से भी बचें.

वेजाइनल एरिया को दिन में कई बार साबुन से धोने से भी बचें इससे वहाँ की स्किन का प्राकृतिक पीएच लेवल डिस्टर्ब होता है और वेजाइनल हेल्थ के लिए ज़रूरी अच्छे बैक्टीरिया भी खत्म होने लगते हैं. कई बार महिलाएं जानना चाहती हैं कि ब्राउन डिस्चार्ज कितने दिन तक होता है और ब्राउन डिस्चार्ज को कैसे रोके. इसका सीधा सा उत्तर ये है कि प्रेग्नेंसी में अगर ब्राउन डिस्चार्ज बिना किसी तकलीफ, दर्द, स्मेल के साथ 2-3 दिन होने के बाद खुद ही बंद हो जाए, जैसा कि अधिकतर मामलों में होता है तो या चिंता का कारण नहीं है. लेकिन अगर 4-5 दिन के बाद भी लगातार होता रहे तो ये अब्नौर्मल है और आपको तुरंत मेडिकल अड्वाइस लेनी चाहिए. इसी तरह अगर सेक्स या मेडिकल एक्ज़ामिनेशन के एक हफ्ते बाद तक भी डिस्चार्ज जारी रहे तो आपको डौक्टर से तुरंत मिलना चाहिए.

तो ये थे आपके लिए उन सभी सवालों के जवाब जहां हमने आपको बताया कि ब्राउन डिस्चार्ज क्या है, ब्राउन डिस्चार्ज कब होता है, इसके मुख्य कारण और ब्राउन डिस्चार्ज रोकने के उपाय. उम्मीद है इस पोस्ट को पढ़ने के बाद प्रेग्नेंसी में ब्राउन डिस्चार्ज से जुड़े आपके डर दूर हुए होंगे और इससे जुड़ी सभी सावधानियों की जानकारी मिली होगी.

रेफरेंस

1. Khaskheli M, Baloch S, Baloch AS, Shah SGS. (2021). Vaginal discharge during pregnancy and associated adverse maternal and perinatal outcomes. NCBI

2. E.W. Harville, A.J. Wilcox, D.D. Baird, C.R. Weinberg. (2003). Vaginal bleeding in very early pregnancy. Human Reproduction

Tags

Brown Discharge at 9 Weeks Pregnant in English, Brown Discharge at 9 Weeks Pregnant in Telugu, Brown Discharge at 9 Weeks Pregnant in Bengali, Brown Discharge at 9 Weeks Pregnant in Tamil

गर्भवती माओं द्वारा भरोसेमंद इंटिमेट केयर

प्रेग्नेंसी में नाजुक वेजाइनल हेल्थ के लिए सौम्य, पीएच-बैलेंस्ड और सुरक्षित प्रोडक्ट्स आपकी देखभाल को आसान बनाते हैं.

Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)

Airprime Premium Diaper Pants S (5–9 kg, 26 Count) + 100% Plant-Based Baby Wipes (Pack of 2)

Rash-free | Paediatrician Tested | Dermatologically Tested | Breathable | Expert Approved | No Harsh Bleaching Chemicals | Super-Saver Combo

₹849₹129735% Off
Rating
4.6
(55)
Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Baby Lotion (100 ml) + Baby Soap (75 gm)

Made Safe Australia Certified | Dermatologically Tested | Long Lasting 24 Hours Moisturization| Soothes Dryness

2669 Moms bought
₹199₹24418% Off
Rating
4.4
(15)

Article Posted Under

Related Articles

Related Topics

Medical Disclaimer

This content is for informational purposes only and should not replace professional medical advice. Consult with a physician or other health care professional if you have any concerns or questions about your health. If you rely on the information provided here, you do so solely at your own risk.

foot top wavefoot down wave

AWARDS AND RECOGNITION

Awards

Mylo wins Forbes D2C Disruptor award

Awards

Mylo wins The Economic Times Promising Brands 2022

AS SEEN IN

Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on Business World
Mylo featured on CNBC
Mylo featured on Financial express
Mylo featured on The Economics Times
Mylo featured on Business Today
Mylo featured on TOI
Mylo featured on inc42
Mylo featured on Business Standard
Mylo featured on YourStory
Mylo featured on ANI
Mylo Logo

Start Exploring

wavewave
About Us
Mylo_logo
At Mylo, we help young parents raise happy and healthy families with our innovative new-age solutions:
  • Mylo Care: Effective and science-backed personal care and wellness solutions for a joyful you.
  • Mylo Baby: Science-backed, gentle and effective personal care & hygiene range for your little one.
  • Mylo Community: Trusted and empathetic community of 10mn+ parents and experts.